सौरव गांगुली ने संभाला पदभार
1 min read
Image credit:Social Media@Twitter
नई दिल्ली (23 अक्टूबर 2019) डेस्क 12:00 PM IST
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आज बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष, पदभार संभाल लिया है। वे बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं। इससे पहले गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे। उनका नामांकन अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से हुआ था। गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बोर्ड के नये सचिव जबकि वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण कोषाध्यक्ष होंगे। वहीं नवनियुक्त बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, मेरे लिए यह कुछ करने का अच्छा मौक़ा है।
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल की अवधि मात्र दस महीने की है और उन्हें अगले साल 2020 में ये पद छोड़ना होगा। इसका कारण बोर्ड के नये संविधान में संशोधित नियम हैं, जिनमें साफ़ लिखा गया है, छह साल के कार्यकाल की अवधि के बाद तीन साल विश्राम की अवधि अनिवार्य है। नवनियुक्त अध्यक्ष के सामने बीसीसीआई का पुराना रूतबा बहाल करने की चुनौति मुख्य तौर पर रहेगी।

गांगुली ने यह भी कहा कि वे बोर्ड को ठीक उसी तरह से चलाएँगे जिस तरह से उन्होंने टीम इंडिया का नेतृत्व किया था।